महोबा, अप्रैल 13 -- महोबा। पत्थर उद्योग नगरी कबरई में चेक पोस्ट पर खनिज परिवहन में लगे ट्रकों को निकालने के मामले में खान निरीक्षक की तहरीर पर होमगार्ड व लोकेशन माफिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चेकपोस्ट में एनआर वाहन निकालने को लेकर लोकेशन माफिया व होमगार्ड की बातचीत का ओडियो वायरल हुआ था। कबरई पुलिस को दी तहरीर में खान निरीक्षक जितेश कुमार ने बताया कि एक ऑडियो विभाग को मिला जिसमें चेक पोस्ट में तैनात होमगार्ड शिव सिंह राजपूत व लोकेशन माफिया रोहित साहू के बीच एनआर वाहनों को निकालने की बातचीत हो रही थी होमगार्ड द्वारा एनआर में वाहन निकालने की बात कही गई ऑडियो की गहनता से जांच कराई गई जांच के बाद होमगार्ड शिवसिंह राजपूत पर ड्यूटी में लापरवाही व सरकारी कार्यो में मनमानी का मामला उजागर हुआ। यह भी पढ़ें- होमगार्ड व लोकेशन माफिया के खिलाफ ...