मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। होमगार्ड में बहाल हुए मड़वन के रक्सा गांव के आभास कुमार के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के गलत होने के आरोपों की जांच कर इसकी रिपोर्ट डीईओ से मांगी गई है। गृह रक्षा वाहिनी के वरीय समादेष्टा ने डीईओ को पत्र भेजा है।इसमें कहा कि रक्सा गांव के विकेश कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत की थी। इसमें कहा था कि विक्रांत कुमार सिंह ने वर्ष 2008 में राजकीयकृत उच्च विद्यालय बड़कागांव से मैट्रिक किया। इसके बाद उसने अपना नाम बदलकर आभास कुमार रख दोबारा मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसी नाम से पिछले वर्ष होमगार्ड में बहाल हो गया। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड : गणित की परीक्षा दी, गृह विज्ञान में मिला नंबर गृह रक्षा वाहिनी के वरीय समादेष्टा ने अपने पत्र में कहा है कि वर्ष 2015 में महंत सुखदेव दास उच्च विद्यालय कन्हौली...