लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताहोमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर के 52 पदों तथा ब्लाक आर्गनाइजर के 243 पदों ( कुल रिक्त 295 पद) पर भर्ती होगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन 16 जून से किया जा सकेगा। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया।आयोग के अनुसार होमगार्ड मुख्यालय के अधीन प्लाटून कमांडर व ब्लाक आर्गनाइजर पर भर्ती के लिए 16 जून से आनलाइन आवेदन और शुल्क जमा किया जा सकेगा। आनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई है। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 13 जुलाई होगी। यह भी पढ़ें- प्री पास किया, पर मेन्स की रेस से हुए बाहर; UPPSC का बड़ा ऐक्शन, LT ग्रेड के 173 अभ्यर्थियों को झटका छह जुलाई के बाद कोई आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने आ...