नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- मोनू शर्मा, रुड़की हरिद्वार में होमगार्ड की नौकरी हासिल करने के लिए एआई के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान एआई की मदद से तैयार किए गए 20 से अधिक फर्जी सर्टिफिकेट पत्र पकड़े गए हैं। हैरत की बात यह है कि कुछ अभ्यर्थियों ने दसवीं और 12वीं के फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र भी एआई से तैयार कर जमा किए थे। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही इन अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिले में जुलाई में होमगार्ड के 227 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों को मुफ्त सफर; बोर्ड परीक्षा में 28% अंक पर भी पास; सरकार के 26 फैसलेकैसे पकड़ा गया फर्जीवाड़ा इन पदों के लिए करीब 11 ह...