लखनऊ, सितम्बर 1 -- होमगार्ड जवान के 41,424 पदों पर इनरोलमेंट के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षण (डीवी/पीएसटी) आठ सितंबर से होगा। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि के माध्यम से लॉगइन कर अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेशपत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र व तिथि पर अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर-8065075069 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...