हरदोई, अप्रैल 27 -- हरदोई, संवाददाता। शहर में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को दोनों पालियों में कुल 8252 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 2074 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं 6305 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। शहर के 10 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। पहली पाली में 4176 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 1041 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में 3135 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में भी 4176 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3143 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1033 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 2472 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 63...