विशेष संवाददाता, अप्रैल 26 -- UP Home Guard Recruitment 2026 : पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा में पहले दिन गड़बड़ी करने के प्रयास में एटा में एक अभ्यर्थी और कानपुर में तीन सहायक अध्यापक पकड़े। एटा में अभ्यर्थी फर्जी प्रवेश पत्र लेकर पहुंचा था, जो बायोमैट्रिक जांच में डाटा मैच न होने पर पकड़ा गया। श्रावस्ती को छोड़कर अन्य 74 जिलों में 1053 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में करीब 25% अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भर्ती बोर्ड के अनुसार दोनों पालियों की लिखित परीक्षा में कुल 8,44,066 अभ्यर्थियों के स्थान पर 6,35,856 (75.33%) अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कानपुर नगर में एक परीक्षा केंद्र के भीतर नकल कराने के इरादे से इलेक्ट्रानिक डिवाइस छिपाकर रखी गई थी। मामले में तीन सहायक अध्यापकों को गिरफ‌तार ...