शामली, अप्रैल 27 -- शामली। जिले में आयोजित होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा को जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित किया गया, जहां अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। दोनों पालियों में 8832 अभ्यर्थियों में से 6960 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, और 1872 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें दोनों पालियों में 78.8 प्रतिशत अभ्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए जिले में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इण्टर कालेज माजरा रोड, राष्ट्रीय किसान इण्टर कालेज करनाल रोड, हिन्दू कन्या इण्टर कालेज मिल रोड, पब्लिक इण्टर कालेज कैराना, वीवी इंटर कालेज एमएसके रोड, विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्या...