गाजीपुर, अप्रैल 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के ग्यारह केंद्रों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा करायी गयी। परीक्षा में 28.3 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहली पाली में 4512 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 3233 उपस्थित और 1279 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 4513 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 3231 उपस्थित और 1282 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्रों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरा, कन्ट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुये केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से करान...