सोनभद्र, अप्रैल 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में सोमवार को अंतिम दिन दो पालियों में छह केंद्रों पर आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 1275 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 3621 ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों की जांच करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस दौरान डीआईओएस जयराम सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सोमवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा राजकीय इंजीनियरिंग कालेज चुर्क, पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी, आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, पीएमश्री बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, आरएसएम इंटर कालेज राबर्ट्सगंज और चद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मधुपुर में हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती: 5761 ने छोड़ा मैदान, अब 16,703 के बीच खाकी के लि...