बागपत, अप्रैल 21 -- बागपत। जिले में 14 केंद्रों पर 25, 26, 27 अप्रैल को होमगार्ड लिखित भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर डीएम अस्मिता लाल ने जोनल, सेक्टर, स्टेटिक, केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षा की सुरक्षा को देखते हुए जोन और सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया है। परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए है। तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। इसके अलावा करीब 600 कक्ष निरीक्षक की नियुक्त की गई है। तीन दिन होने वाली परीक्षा की हर पाली में 5,472 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे, यानी जिले में 32,832 अभ्यर्थियों परीक्षा देंगे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बाबत तैयारी की हुई समीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.