अयोध्या, अप्रैल 27 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा जनपद में तीसरे व अंतिम दिन भी सकुशल सम्पन्न हुई। किसी भी केन्द्र पर कोई साल्वर पकड़े जाने का मामला सामने नहीं आया। समय से शुरू हुई दोनो पालियों की परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से लेकर परीक्षा छूटने तक पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सख्त दिखी। इस बार होमगार्ड भर्ती परीक्षा में महिलाओं की 15 से 20 प्रतिशत की भागीदारी रही। सभी केन्द्रों पर महिला अभ्यर्थियों के झुंड परीक्षा देकर निकलते दिखे। अंतिम दिन भी 19 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।प्रथम पाली में जीआईसी केन्द्र से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी अभिजीत ने बताया कि पेपर सरल से मध्यम स्तर का रहा। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन 3926 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा कुछ प्...