उन्नाव, अप्रैल 24 -- शुक्लागंज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सुबह सीओ सिटी दीपक यादव ने राजधानी मार्ग स्थित ओम प्रकाश ज्वाला देवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद देर शाम नवागत जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव तथा एएसपी अखिलेश सिंह ने भी वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति की जांच की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा : 18 केन्द्रों प...