औरैया, अप्रैल 25 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को जनपद के छह केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। पहले दिन 22 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर नहीं पहुंचे। डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली में कुल 2496 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1944 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 552 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 77.88 रहा। वहीं दूसरी पाली में 2496 में से 1952 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 544 अनुपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति 78.20 प्रतिशत दर्ज की गई। दोनों पालियों को मिलाकर औसतन करीब 78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।परीक्षा यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा : प्रथम पाली में 1969 अभ्यर्थी शामिल, 671 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.