महोबा, अप्रैल 23 -- महोबा, संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए तैयारियों को धरातल पर परखा। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं गए है। गुरुवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज के साथ परीक्षा केंद्रों कर निरीक्षण किया है। 25, 26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित होनी है। जिसके लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए है। अधिकारियों ने वीर भूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए केंद्र का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा : शहर में दो परीक्षा केन्द्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण जहां सीसीटी...