चंदौली, अप्रैल 27 -- चंदौली, संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच हुई। दोनों पालियों में कुल 8256 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसके सापेक्ष 6133 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 2118 अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर बकायदे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। वहीं पुलिस लाइन में लगे कंट्रोल रूम से भी सभी सेंटरों की गतिविधि पर नजर रखी गई। नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- जिले में दूसरे दिन होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान दिखी चौ...