संभल, अप्रैल 28 -- जनपद में सोमवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा अंतिम दिन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सकुशल संपन्न हुई। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में 7296 में से 5596 परीक्षार्थी मौजूद रहे जबकि 1700 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। सभी केंद्रों पर पुलिस मौजूद रही। यातायात पुलिस ने भी व्यवस्था संभालने को पसीना बहाया, हालांकि परीक्षा छूटने पर शहर के शंकर कॉलेज चौराहा पर जाम के हालात बन गए। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- सख्ती के बीच होमगार्ड परीक्षा में 1122 रहे गैरहाजिर जिसमें पंजीकृत 3648 अभ्यर्थियों में से 2790 ने परीक्षा दी...