इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- बकेवर। कस्बा निवासी 21 वर्षीय युवक की मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में कुसमरा रोड पर अरसारा गांव के पास हनुमान मंदिर के पास शनिवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बाइक से होमगार्ड की परीक्षा देने फर्रुखाबाद जा रहा था। बकेवर के नगला बनी आदर्श नगर निवासी 21 वर्षीय अभिषेक यादव पुत्र सर्वेश यादव शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे घर से निकला था। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल किशोर की सातवें दिन मौत घटना की सूचना मिलते ही किशनी पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। सूचना पर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...