महाराजगंज, अप्रैल 27 -- महराजगंज, निज संवाददाता। होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जिले के 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 6795 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या नकल की सूचना नहीं मिली। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने जीजीआईसी व राजकीय महामाया आईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया।परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। केंद्र के मुख्य द्वारों पर सघन तलाशी व बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 में दूसरे दिन 5585 अभ्यर्थियों ने की सहभागिता पूरी परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की ...