बांदा, अप्रैल 25 -- बांदा। आयुक्त, चित्रकूट धाम मण्डल अजीत कुमार ने जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर पालिका बालिका विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर कुल 480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 384 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर, पंखों की व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। खानका इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर कुल 384 अभ्यर्थियों में से 307 अभ्यर्थी उपस्थित पाए गए। यहां भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित पाई गई तथा परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा...