लखनऊ, जून 11 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।होमगार्ड भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भ्रामक मैसेज टेलीग्राम चैनल पर वायरल करने वाले आरोपी को हुसैनगंज पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। 24 अप्रैल को इस मामले में हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक गिरफ्तार जालसाज दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके के केडी-84 एल-ब्लाक का रहने वाला प्रकाश मिश्रा है। बुधवार को उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। प्रकाश ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने का प्रकाश ने झांसा दिया।इस संबंध में उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर 'EXAM PAPER WALLAH' नाम से चैनल बनाकर परीक्षा से पहले अभ्...