लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- लखीमपुर। शहर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा का सोमवार को तीसरा और अंतिम दिन रहा, लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था के लिए यह दिन भी किसी मुसीबत से कम नहीं साबित हुआ। लगातार तीसरे दिन भी सड़कों पर भीषण जाम का कहर जारी रहा, जिससे आमजन और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 42 डिग्री के तपते तापमान में लोग घंटों जाम में फंसे रहे, जबकि प्रशासनिक इंतजाम नाकाफी नजर आए। परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों-जैसे स्टेशन रोड, मुख्य चौराहा और संकट देवी की संकरी गलियों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर होमगार्ड और पीआरडी जवानों की तैनाती की गई थी, लेकिन भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण उनका असर नहीं रहा। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा में तीसरे दिन भी 13 केंद्रों पर हो रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.