फतेहपुर, अप्रैल 27 -- फतेहपुर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी जहां प्रश्नपत्र में उलझे नजर आए, वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया सें सम्बंधित सवालों में ही उलझे दिखाई दिए साथ ही करेंट अफेयर के सवालों ने भी उन्हें परेशान किया। जबकि परीक्षा समाप्त होने के बाद कई अभ्यर्थी गूगल सर्च करते रहे। शहर के सात केंद्रों में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन टिकटॉक से संबंधित पूछा गया सवाल कौतूहल का विषय बना रहा। दूसरी पाली के प्रश्नपत्र में पूछा गया कि भारत में सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा था। यह भी पढ़ें- अभ्यर्थी बोले, एसएससी से भी कठिन रहा पेपर चार ऑपशन दिए थे। जून 2020, जुलाई 2021, जून 2018, जुलाई 2019। सवाल पढ़ते ही कई अभ्यर्थियों का सर चक...