कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर। शहर के 53 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने को लिए परीक्षा​र्थियों के आने का सिलसिला शनिवार को तड़के से ही शुरू हुआ जो देररात तक बना रहा। करीब तीस हजार परीक्षार्थियों की भीड़ सेंट्रल स्टेशन पहुंची। वहीं बड़ी संख्या में लखनऊ और बुंदेलखंड इलाकों में जाने को भीड़ झकरकटी बस अड्डे भी गई पर वहां पर बुंदेलखंड क्षेत्र की बसें न मिलीं। पानी को भी परीक्षार्थी परेशान रहे। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने तीन प्रयागराज व एक स्पेशल ट्रेन लखनऊ को चलाकर भीड़ नियंत्रित किया। इसके बावजूद परीक्षार्थी नियमित ट्रेनों से घरों को गए। आरपीएफ और जीआरपी जवान मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षार्थियों के लिए आज से तीन दिन लखनऊ-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, जानिए शेड्यूल और रूट भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 12826 झारखंड संपर्क क्रांति...