बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत। जिले के 14 केंद्रों पर शनिवार यानि आज से तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू होगी, जिसकी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ने कक्ष निरीक्षकों की जिज्ञासाओं को शांत किया और बारीकियां बताई। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि होमगार्ड लिखित भर्ती परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग पूरी तरह से तैयार है। प्रशासन की ओर से अधिकारियों की ड्यूटी पूर्व से ही निर्धारित कर दी गई है। कार्यालय में कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक डॉ. सत्यवीर सिंह ने कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के लिए तैयार किया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से, सीसीटीवी से निगरानी के साथ सुरक्षा इंतजाम उन्हें सभी बिंदु...