कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को दोनों पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा के आखिरी दिन 1240 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। छह परीक्षा केंद्रों में कुल 4128 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2888 ही परीक्षा देने पहुंचे। सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीएम डॉ. अमित पाल और एसपी सत्यनारायण प्रजापत सक्रिय रहे। जिले के छह केंद्रों में शनिवार से तीन दिवसीय परीक्षा का आयोजन चल रहा था। सोमवार को परीक्षा के आखिरी दिन 1240 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 1459 अभ्यर्थी शामिल हुए। 605 अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्र नहीं पहुंचे। दूसरी पाली की परीक्षा में भी 2064 के सापेक्ष 1429 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन 3926 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा 635 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए करारी इंटर कॉलेज, कस्तूरबा ...