होमगार्ड भर्ती दौड़ में 899 अभ्यर्थी हुए सफल
मुरादाबाद, सितम्बर 18 -- होमगार्ड भर्ती के लिए 9वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा(दौड़) में शुक्रवार को 899 अभ्यर्थी निर्धारित समय पर दौड़ पूरी कर सफल हुए। जबकि 103 दौड़ पूरी नहीं कर सके। होमगार्ड भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शुक्रवार को चौथे दिन भी कुल 1050 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1002 अभ्यर्थी ही ग्राउंड में उपस्थित हुए। सभी उपस्थित अभ्यर्थियों की अलग-अलग शिफ्ट में निर्धारित 4800 मीटर की दौड़ कराई गई, जिसे 28 मिनट में पूरी करनी थी। कुल 899 अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के अंदर फिनिश पॉइंट पर पहुंच कर सफलता प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: होमगार्ड भर्ती की दौड़ में अभ्यर्थी की मौत जबकि 103 अभ्यर्थी निर्धारित समय में दौड़ पूरी न कर पाने के कारण अनफिट घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.