प्रयागराज, अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर रेलवे और रोडवेज ने खास तैयारी की है। 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के लिए रेलवे 'ऑन डिमांड' परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच जोड़ने से लेकर ट्रेनों के विस्तार तक की व्यवस्था की है। वहीं दूसरी ओर रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। कानपुर, फतेहपुर, जौनपुर, बनारस आदि शहरों के लिए ऑन डिमांड बसें भी चलाई जांएगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि मंडल में कुल 10 विशेष ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- अमृत भारत स्पेशल ट्रेन की मिलेगी सौगात इसके तहत ट्रेन नंबर 64594 कानपुर-फतेहपुर मेमू को सूबेदारगंज तक, 64604 इटावा-कानपुर मेमू को लखनऊ तक, 64584 दिल्ली-टूंडल...