शामली, सितम्बर 21 -- झिंझाना। मेरठ में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान गंभीर रूप से बीमार पड़े तीसरे अभ्यर्थी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शामली के गुर्जरपुर निवासी सचिन कुमार (22) के रूप में हुई है। इससे पहले भर्ती प्रक्रिया के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 4.8 किलोमीटर की दौड़ के दौरान सचिन कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में उसे पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बाद में हालत में सुधार नहीं होने पर उसे आनंद अस्पताल रेफर किया गया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दौड़ के दौरान 23 साल के युवक की मौतअन्य घटनाएँ आनंद अस्पताल के जनरल मैनेजर मनीष पंडित के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे सचिन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दि...