बरेली, अप्रैल 27 -- होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे अभ्यर्थी को पकड़ा है, जिसने दो अलग-अलग नामों से परीक्षा देकर अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा। कोतवाली क्षेत्र स्थित साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान एक अभ्यर्थी संदिग्ध प्रतीत हुआ। अभ्यर्थी को परीक्षा में भेजकर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच की। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा, दो नामों से दे रहा था परीक्षा, बायोमेट्रिक से खुली पोल इसमें सामने आया कि संदिग्ध अभ्यर्थी...