होमगार्ड बहाली में देरी से नाराज दर्जनों युवा पैदल मार्च कर रामगढ़ गए
रामगढ़, मार्च 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में हो रही देरी से नाराज़ बेरोजगार युवाओं का आक्रोश अब सड़कों पर दिखने लगा है। सोमवार को गोला प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों छात्र-छात्राएं पैदल मार्च करते हुए रामगढ़ रवाना हुए। इसमें कमांडो फिजिकल अकादमी तिरला के बच्चे शामिल हैं। सभी युवक गोला रेलवे स्टेशन में जमा हुए और संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद की। युवाओं का कहना है कि 282 पदों पर होमगार्ड बहाली की घोषणा की गई है, लेकिन अब तक बहाली की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जिससे युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। लंबे इंतजार से युवाओं का मानसिक स्थिति प्रभावित हो रहा है। कमांडो फिजिकल अकादमी के संचालक समीर अयूबी ने कहा कि यह आंदोलन किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि अपने अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। अगर बहाली प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.