बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो प्रतिनिधि । राज्य सरकार के निर्देश के उपरांत भी बोकारो जिले में विगत एक वर्ष बाद भी होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। जिससे अक्रोशित युवाओं ने जेएलकेएम महासचिव सह चंदनकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन रजवार के अगुआई में उपायुक्त बोकारो को बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू करने संबंधी मांगपत्र बुधवार को सौंपने पहुंचे। जहां डीसी के अनुपस्थिति में चास अनुमंडल पदाधिकारी को अपना मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में उन्होंने कहा कि गृहरक्षा वाहिनी के महानिदेशक सह समादेष्टा सह अग्निशमन सेवाएं झारखंड सरकार के द्वारा विगत वर्ष आठ मई को ही जिले में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया गया है,परंतु उक्त निर्देश के एक वर्ष बाद भी अबतक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। जिससे युवाओं में आक्रोश व्याप्त ह...