चतरा, अप्रैल 4 -- चतरा प्रतिनिधि जिले में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पत्थलगड़ा प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए बहाली प्रक्रिया का आयोजन किया गया। यह भर्ती प्रक्रिया जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई, जहां सुबह 6 बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इस प्रखंड के लिये कुल 21 पद निर्धारित है। जिनमें 10 पद महिलाओं और 11 पद पुरुषों के लिए आरक्षित है। आज बड़ी संख्या में उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे और निर्धारित शारीरिक एवं लिखित परीक्षाओं में भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई, जिसमें सफल होने वाले प्रतिभागियों को आगे की प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया। इसके बाद गोला फेंक, हाई जंप और लॉन्ग जंप जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किए गए। सभी चरणों में ...