चतरा, अप्रैल 10 -- चतरा, संवाददाता। चतरा जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक अप्रैल 2026 से संचालित हो रही होम गार्ड बहाली प्रक्रिया के क्रम में जिला प्रशासन के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ असामाजिक तत्व अभ्यर्थियों को भ्रमित कर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। प्राप्त शिकायतों के अनुसार, अज्ञात मोबाइल नंबरों से संपर्क कर होम गार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है। इस संबंध में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने स्पष्ट कहा है कि जिले में चल रही होम गार्ड बहाली प्रक्रिया पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सिफारिश, बिचौलिया अथवा धन लेन-देन का कोई स्थान नहीं है। इस प्रकार की कोई भी मांग पूरी तरह फर्जी एवं गैरकानूनी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.