धनबाद, अप्रैल 3 -- जिले में लंबे अंतराल के बाद होमगार्ड बहाली को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। करीब तीन वर्षों के बाद आयोजित हो रही इस बहाली प्रक्रिया में एक पद के लिए औसतन 10 अभ्यर्थी दावेदारी पेश कर रहे हैं। प्रशासन ने इस बार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। अभ्यर्थियों को शुक्रवार को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिसके बाद वे निर्धारित तिथि पर शारीरिक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र https://rportalhg.egovdhn.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 1478 पदों पर होमगार्ड जवानों की बहाली की जानी है। इसके लिए 14121 अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 1190 अभ्यर्थियों के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। बड़ी संख्या में आवेदनों के चलते प्रतिस्पर्धा क...