सराईकेला, अप्रैल 3 -- सरायकेला, सवांददाता। जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राजनगर प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए बहाली प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राजनगर प्रखंड के लिए कुल 1778 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच के लिए बुलाया गया था। इनमें 652 महिला और 1126 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे। उपस्थिति की बात करें तो कुल 420 महिला अभ्यर्थी मैदान में उतरीं, जबकि पुरुष वर्ग में 1126 में से 740 उपस्थित रहे।स्टेडियम में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा और दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। परीक्षा के अंत में चयन प्रक्रिया के पहले चरण यानी दौड़ ...