बस्ती, अप्रैल 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिले स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के साथ ही अन्य तैयारियों को लेकर मंगलवार को एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और एएसपी श्यामकांत की अगुवाई में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधा और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने समेत अन्य बिन्दुओं पर अब हुई तैयारियों की अफसरों ने समीक्षा की। गौरतलब है कि प्रदेश में 25, 26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है। बस्ती जनपद में लगभग 37 हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को लेकर समन्वय बैठक, निष्पक्षता पर विशेष जोर प्रत्येक पॉली में ...