मिर्जापुर, जून 24 -- विंध्याचल। माँ विंध्यवासिनी धाम जाने वाले प्रमुख मार्ग त्रिमोहानी स्थित वीआईपी गेट नंबर-1 के पास से होमगार्ड के प्लाटून कमांडर जसवंत की बाइक मंगलवार को चोरी हो गई। घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कमांडर मंदिर परिसर में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात है। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वें गेट नंबर एक के पास पहुंचे तो उनकी बाइक गायब थी। मंदिर चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...