हापुड़, जून 15 -- नगर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी एक युवक ने एक होमगार्ड समेत तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी आकाश ने बताया कि उसका भाई विकास दो दिन पूर्व घर पर आ रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले होमगार्ड का पड़ोसी से विवाद चल रहा था। इस दौरान उसके भाई ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी होमगार्ड ने उसके भाई पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड पर लगाया हमला करने का आरोप पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...