उन्नाव, अप्रैल 25 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर शनिवार प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। 9 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। शनिवार को दो पालियों में हुई परीक्षा दौरान 3484 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। जबकि परीक्षा दौरान 1412 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पहले से व्यापक तैयारियां कर रखी थी।बतातें चलें कि परीक्षा दो पालियों में पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक नौ केंद्रों पर हुई। जिसमें 2448 परीक्षार्थी दोनों पालियों में यानी कुल 4896 शामिल होने थे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा: 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, 1937 अनुपस्थित एएस...