बरेली, अप्रैल 26 -- होमगार्ड परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा, दो नामों से दे रहा था परीक्षा, बायोमेट्रिक से खुली पोल बरेली, मुख्य संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे अभ्यर्थी को पकड़ा है, जिसने दो अलग-अलग नामों से परीक्षा देकर अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को एक अभ्यर्थी संदिग्ध लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी ने अनुराग पुत्र राज बहादुर निवासी हरिहरपुर थाना टड...