लखनऊ, अप्रैल 28 -- होमगार्ड भर्ती परीक्षा में भी फर्जीवाड़े की कोशिश की गई है। प्रवेश पत्र पर जन्मतिथि बदलने और दूसरे व्यक्ति द्वारा परीक्षा दिलवाने की कोशिश में चार लोगों को अलग-अलग जिलों से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को तीसरे दिन 74 जिलों में 1053 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षाएं हुईं। इन सभी पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। हापुड में तगासराय स्थित परीक्षा केंद्र चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज में छोटेलाल पुत्र कृपाल सिंह निवासी आजमपुर हुसैनपुर थाना ककोड जिला बुलंदशहर ने अपने प्रवेश पत्र पर जन्मतिथि में हेरफेर करके परीक्षा देने की कोशिश की थी। उसपर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- उपाध्यक्ष बनाने के लिए BJP जिलाध्यक्ष की सेक्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.