बरेली, अप्रैल 27 -- यूपी होमगार्ड परीक्षा को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रविवार से सोमवार की परीक्षा में भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए लखनऊ से बरेली होते हुए और मुरादाबाद के बीच चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है। ताकि अभ्यर्थियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराई जा सके। रेलवे की ओर से स्टेशनों और ट्रेनों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा में तीसरे दिन भी 13 केंद्रों पर हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा रेलवे ने गाड़ी संख्या 04351, 04352, 04353 और...