मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर अदलहाट से रविवार सुबह 5:30 बजे होमगार्ड परीक्षा में ड्यूटी करने आ रहे आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के सहायक अध्यापक राम आसरे बाइक से गिरकर घायल हो गए। सहायक अध्यापक राम आसरे की ड्यूटी नगर के एस जुबली इंटर कॉलेज में लगी हुई थी। वह सुबह 5:00 बजे घर से मोटरसाइकिल से निकले। सुबह 7:00 बजे विद्यालय उपस्थित होना था। जल्दबाजी के चक्कर में रास्ते में गड्ढे में बाइक लेकर गिर गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका हाथ फैक्चर हो गया। दुर्घटना की सूचना उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को दी। उधर, घटना की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में 70 किलोमीटर दूर स्थित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने को अनुचि...