आगरा, अप्रैल 24 -- रविवार को आगरा में विभिन्न सेंटरों पर होने वाली होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए रोडवेज तैयार है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बस स्टेशनों पर अभ्यर्थियों के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। बस स्टेशन पर पेयजल की समुचित व्यवस्था और आराम के लिए साफ सुथरे प्रतीक्षालय उपलब्ध हैं। माइक से अनाउंसमेंट की व्यवस्था की गई है। आईएसबीटी, बिजलीघर और ईदगाह बस अड्डे पर अधिकारियों की अध्यक्षता में विभिन्न टीम बनाकर अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने की व्यवस्था भी की गई है। परीक्षा के दिनों में आगरा से फिरोजाबाद के लिए प्रतिदिन 48, मैनपुरी के लिए 32, इटावा के लिए 35, अलीगढ़ के लिए 25 और मथुरा के लिए 65 बसों की अलग से व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए 'ऑन डिमांड' चलेगी ट्र...