लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- शहर में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। जगह-जगह जाम लगने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच लोग घंटों तक सड़कों पर जाम में फंसे रहे, जिससे हालात और भी कठिन हो गए। सोमवार को सामान्यतः बाजार बंद रहने और भीड़ कम होने के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं रह सकी। संकटा देवी रोड, स्टेशन रोड, बस स्टैंड रोड, नौरंगाबाद रोड और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर लंबे-लंबे जाम देखने को मिले। स्कूल-कॉलेजों के आसपास और परीक्षा केंद्रों के पास स्थिति और भी अधिक खराब रही। राहगीरों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। कई स्थानों पर पुलिसकर्मी नजर न...