होमगार्ड परीक्षा केन्द्र का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण
अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या, संवाददाता। होमगार्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसएसबी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यह परीक्षा 25, 26, 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति तथा परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए सीटिंग प्लान का गहनता से जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। विद्यालय में होमगार्ड परीक्षा के आयोजन के लिए चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिकारियों ने अवलोकन किया गया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम एसपी ने केंद्रों का निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.