मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- कड़ी सुरक्षा में महानगर के 28 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की होमगार्ड परीक्षा हुई। बता दे कि 25, 26 और 27 अप्रैल को इसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। मुरादाबाद जिले में परीक्षा के लिए कुल 28 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें तीन दिन में 74 हजार 592 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। इनमें से 19 केंद्रों पर 400-400, 8 केंद्र पर 384-384 और एक केंद्र पर 240 को मिलाकर एक पाली में करीब साढ़े बारह हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। शनिवार को पहली पाली की परीक्ष सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा: केंद्रों पर तलाशी के बाद दिया अभ्यार्थियों को प्रवेश बता दे कि जिले में अमरोहा, बरेली, बदायूं, बिजनौर, कासगंज, मेरठ, पीलीभीत, रामपुर, संभल और शाहजहांपुर समेत 11 जिलों के अभ्यर्थियों का परीक्षा कें...