लखनऊ, अप्रैल 25 -- UP News: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हो रही 'होमगार्ड एनरोलमेंट-2025' की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने वाले परीक्षार्थियों की भारी भीड़ और परिवहन की समस्याओं को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे (NER), लखनऊ मंडल ने आज से तीन दिनों के लिए 'अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन' चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 25, 26 और 27 अप्रैल को संचालित की जाएगी, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी।ऐशबाग-गोरखपुर स्पेशल: समय और स्टॉपेज रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विशेष गाड़ी संख्या 05050 ऐशबाग से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन ऐशबाग से रात 20:45 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह ब...