गाज़ियाबाद, अप्रैल 27 -- - दूसरे दिन आयोजित होम गार्ड परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा 20 केंद्रों पर हुई। पहली पाली में 75.31 फीसदी और दूसरी पाली में 75.18 फीसदी उपस्थिति रही। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। किसी ने परीक्षा को आसान तो किसी ने कुछ प्रश्नों को समय लेने वाला बताया।हापुड़ रोड स्थित सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर आए सुमित कुमार ने बताया कि पेपर ठीक ठाक रहा। प्रश्न भी सामान्य थे। अंशु कुमार ने बताया कि पेपर में रीजनिंग के ही कुछ प्रश्न थे, जिन्हें हल करने में अधिक समय लग गया, बाकी प्रश्न आसान ही थे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 2627 अभ्य...